कोतवाली दातागंज के ग्राम अंधरऊ में लगी भीषण आग: दो घरों का सारा सामान जलकर हुआ राख
![कोतवाली दातागंज के ग्राम अंधरऊ में लगी भीषण आग: दो घरों का सारा सामान जलकर हुआ राख](https://viqnews.com/uploads/images/202310/image_870x_651c1ed0e8b97.jpg)
बदायूँ (उत्तरप्रदेश/ अभिषेक वर्मा) बदायूँ जनपद के दातागंज कोतवाली के ग्राम अंधरुऊ में दिन मंगलवार को अचानक एक ग्रामवासी के यहाँ आग लग गई, सीताराम पुत्र लाखन एवं लल्लू पुत्र लाखन के घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वही उनके घर में पालतू जानवरो में दो गाय एवं दो गाय के बच्चे यानी बछिया गोवंश पूरी तरह झुलस गई वहीं एक बछिया की ज्यादा जलने से मौत हो गई ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया गया। दोनों परिवारों के सामने सारा सामान जल जाने से खाने पीने की समस्या पैदा हो गई है, ग्राम वासियों के मुताबिक लगभग तीन लाख से ऊपर का नुकसान हुआ है सूचना पर दातागंज राजस्व विभाग की टीम मौके पर गई है, एवं उसने पड़ताल कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी समाचार लिखे जाने तक कोई भी राशन सामग्री नहीं मिल पाई थी।
![like](https://viqnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://viqnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://viqnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://viqnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://viqnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://viqnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://viqnews.com/assets/img/reactions/wow.png)